ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील की अनुषंगी इकाइयां भी मुनाफे में

टाटा स्टील की अनुषंगी इकाइयां भी मुनाफे में

टाटा स्टील और उनकी अधिकतर अनुषंगी इकाइयों के लिए वर्ष 2016-17 बेहतर रहा है। टाटा स्टील को बीते वित्तीय वर्ष में जहां 3444.55 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वहीं, अनुषंगी इकाइयां भी मुनाफे में हैं।...

टाटा स्टील की अनुषंगी इकाइयां भी मुनाफे में
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 22 Jul 2017 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील और उनकी अधिकतर अनुषंगी इकाइयों के लिए वर्ष 2016-17 बेहतर रहा है। टाटा स्टील को बीते वित्तीय वर्ष में जहां 3444.55 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वहीं, अनुषंगी इकाइयां भी मुनाफे में हैं। जमशेदपुर में टाटा स्टील के अलावा कई अनुषंगी इकाइयां हैं। इसमें कंपनी की हिस्सेदारी 54 से लेकर सौ फीसदी है। इनमें आईएसडब्ल्यूपी, जुस्को, टीएसपीडीएल, टायो रोल्स, टाटा पिग्मेंट, टिनप्लेट इंडिया व टाटा स्पॉन्ज आयरन लिमिटेड कंपनी शामिल हैं। टायो रोल्स को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी कंपनियां मुनाफे में हैं। कंपनियों को न्यूनतम छह से 116 करोड़ तक का मुनाफा हुआ है। बेहतर मुनाफे के बाद सभी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को बेहतर बोनस की उम्मीद है। टाटा स्टील प्रबंधन ने वर्ष 2016-17 के लिए जो वार्षिक रिपोर्ट तैयार की है, उसमें सभी अनुषंगी इकाइयों की बैलेंस शीट को दर्शाया गया है। टायो रोल्स में घाटा : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, टायो रोल्स में इस वर्ष 84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। टायो रोल्स में टाटा स्टील की हिस्सेदारी 54.92 फीसदी है। घाटे की वजह से प्रबंधन पहले ही कंपनी को बंद करने की घोषणा कर चुका है। इसलिए सभी कर्मचारियों के वीएसएस स्कीम को प्रभावी किया गया था। कंपनी मुनाफा (करोड़) हिस्सेदारी (%) आईएसडब्ल्यूपी 6.12 95.01 जुस्को 51.56 100 टीएसपीडीएल 40.41 100 टायो रोल्स लि. (84.00) 54.91 टाटा पिग्मेंट लि. 6.46 100 टिनप्लेट इंडिया लि. 27.86 74.96 टाटा मेटालिक्स 116.48 50.09 टाटा स्पॉन्ज आयरन लि. 58.18 54.50

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें