ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशहीद किशन दुबे के पिता पंचतत्व में विलीन

शहीद किशन दुबे के पिता पंचतत्व में विलीन

शहीद किशन दुबे के पिता 71 वर्षीय धर्मराज दुबे का सोमवार सुबह मर्सी अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में निधन हो गया। उनकी शवयात्रा कीताडीह से निकली, जिसमें काफी संख्या में लोग और पूर्व सैनिक सेवा...

शहीद किशन दुबे के पिता पंचतत्व में विलीन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 14 Aug 2017 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

शहीद किशन दुबे के पिता 71 वर्षीय धर्मराज दुबे का सोमवार सुबह मर्सी अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में निधन हो गया। उनकी शवयात्रा कीताडीह से निकली, जिसमें काफी संख्या में लोग और पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य शामिल हुए। पार्वती घाट पर धर्मराज दुबे को उनके बेटे कन्हैया दुबे ने मुखाग्नि दी। मौके पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, सुशील कुमार सिंह, राजदेव सिंह, राजीव रंजन सिंह, सत्येन्द्र सिंह, बृजकिशोर सिंह, ब्राह्मण युवा शक्ति से अप्पू तिवारी, अंकित आनंद, विजय ओझा, श्रवण मिश्रा, अभिषेक ओझा, क्रांति सिंह आदि शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें