ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआवासीय विद्यालयों की स्थिति देखी, जाना सुविधाओं का हाल

आवासीय विद्यालयों की स्थिति देखी, जाना सुविधाओं का हाल

झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (जेईपीसी) के प्रशासी अधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने रविवार को जिले में चलने वाले आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केजीबीवी पोटका और गोलमुरी के...

आवासीय विद्यालयों की स्थिति देखी, जाना सुविधाओं का हाल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 23 Oct 2017 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (जेईपीसी) के प्रशासी अधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने रविवार को जिले में चलने वाले आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केजीबीवी पोटका और गोलमुरी के आदर्श स्कूल में अनाथ बच्चों के लिए चलने वाले आवासीय विद्यालयों की स्थिति देखी। सबसे पहले वे पोटका के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे। इस दौरान छात्राओं से पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद खेलकूद, कराटे प्रशिक्षण और केजीबीवी परिसर में हो रही मशरूम खेती के बारे में भी छात्राओं से बातचीत की। वे यहां की प्रगति से संतुष्ट दिखे।

रंगरोगन का दिया निर्देश : इसके बाद मुकेश कुमार सिन्हा ने गोलमुरी के आदर्श आरक्षी मध्य विद्यालय में चलने वाले अनाथ बच्चों के आवासीय स्कूल जाकर स्थिति देखी और बच्चों द्वारा बनाएं गए आर्ट एंड क्राफ्ट की तारीफ की। इस दौरान वहां के भवन के रंगरोगन का निर्देश भी दिया। इस दौरान शिक्षा विभाग के एई शकील गनी और एपीओ अखिलेश कुमार भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें