ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनीतीश कुमार और बाबूलाल मरांडी की रैली रविवार को, तैयारी जारी

नीतीश कुमार और बाबूलाल मरांडी की रैली रविवार को, तैयारी जारी

मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ रविवार को एग्रिको मैदान में रविवार को जदयू और झाविमो की संयुक्त रैली होगी। इसमें कथित रूप से रघुवर दास सरकार के कामकाज की पोल खोली जाएगी। इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री...

नीतीश कुमार और बाबूलाल मरांडी की रैली रविवार को, तैयारी जारी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 10 Jun 2017 09:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ रविवार को एग्रिको मैदान में रविवार को जदयू और झाविमो की संयुक्त रैली होगी। इसमें कथित रूप से रघुवर दास सरकार के कामकाज की पोल खोली जाएगी। इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का साथ देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आ रहे हैं। झाविमो के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने यह जानकारी शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन पांडेय भी एक सप्ताह से रैली की तैयारी में जुटे हैं। उनके अनुसार मुख्य मुद्दा जमशेदपुर के 86 बस्ती वासियों को मालिकाना हक दिलाने का झांसा देकर मुख्यमंत्री बनने और अब वादे से मुकरने तथा सरकार द्वारा शराब बेचने के खिलाफ आंदोलन शुरू होगा। राज्य के हर प्रखंड एवं जिला मुख्यालय पर विरोध होगा। इधर, जदयू और झाविमो के नेता रैली की जानकारी देने के लिए पोस्टर चिपका रहे और पर्चा बांट रहे। दूसरी ओर, युवा रथ निकालकर लोगों को रैली के उद्देश्य से जागरूक किया जा रहा है। दोनों दलों का उद्देश्य मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र में ही उन्हें चुनौती देने की है। इसलिए उनके आवास के समीप स्थित एग्रिको मैदान को कार्यक्रम स्थल के रूप में चुना गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें