ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरखुले में शौच की जांच की

खुले में शौच की जांच की

दिल्ली से आए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के सर्वेक्षणकर्ता राजकुमार ने शुक्रवार को जमशेदपुर अक्षेस के कदमा, सोनारी, बिष्टूपुर, साकची आदि क्षेत्रों में खुले में शौच की जांच की। साथ ही चार स्कूलों में...

खुले में शौच की जांच की
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 24 Jun 2017 10:02 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली से आए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के सर्वेक्षणकर्ता राजकुमार ने शुक्रवार को जमशेदपुर अक्षेस के कदमा, सोनारी, बिष्टूपुर, साकची आदि क्षेत्रों में खुले में शौच की जांच की। साथ ही चार स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं से शौचालय के संबंध में जानकारी ली। सर्वेक्षणकर्ता स्लम एरिया में भी जाकर खुले में शौच के बारे में पूछताछ की, जिसमें आम लोगों के जबाव से संतुष्ट दिखे। शहर के आम लोगों और दुकानदारों से भी शौचालयों की सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। शुक्रवार सुबह दस से शाम साढ़े सात बजे तक की गई जांच के दौरान जमशेदपुर अक्षेस के नगर प्रबंधक शकिल अहमद, सीडीसीसी ज्योति पूंज पांडेय शामिल थी। हालाकि नदी किनारे खुले में शौच का सिलसिला अब भी चल रहा है। इसकी जांच सुबह में ही करने से स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें