ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरईद के दिन एक घंटा अधिक पानी मिले : कमेटी

ईद के दिन एक घंटा अधिक पानी मिले : कमेटी

पेश इमामों एवं मस्जिद कमेटी के प्रमुखों के साथ जिला प्रशासन ने ईद को लेकर गुरुवार को बैठक की। इसमें धतकीडीह के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त अमित कुमार से ईद के दिन जुस्को से एक घंटा अधिक पानी दिलवाने की...

ईद के दिन एक घंटा अधिक पानी मिले : कमेटी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 23 Jun 2017 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें

पेश इमामों एवं मस्जिद कमेटी के प्रमुखों के साथ जिला प्रशासन ने ईद को लेकर गुरुवार को बैठक की। इसमें धतकीडीह के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त अमित कुमार से ईद के दिन जुस्को से एक घंटा अधिक पानी दिलवाने की मांग रखी। उपायुक्त ने उसी समय जुस्को प्रबंधन से बात कर यह सुनिश्चित कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वैसे तो परंपरा नहीं है मगर कहीं-कहीं लगने वाले छोटे-मोटे मेले लगते हैं। उन्हें सुरक्षा देने की मांग रखी जिसे मान लिया गया। उपायुक्त ने मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने करने के निर्देश स्थानीय निकायों को दिए हैं। उन्होंने पेश इमामों व सदर से जानना चाहा कि धतकीडीह और मानगो गांधी मैदान के अलावा और किन-किन ईदगाहों और मस्जिदों में ईद के दिन अधिक भीड़ होती है। अगर वहां यातायात की नई व्यवस्था करनी है तो इसके बारे में भी बताएं। उपायुक्त ने पेश इमामों से आग्रह किया कि वे अलविदा जुमे के नमाज के मौके पर लोगों से अपील करें कि वे शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास से ईद मनाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें