ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरडाउनलोड नहीं हो रहे एडमिट कार्ड, कॉलेज परेशान

डाउनलोड नहीं हो रहे एडमिट कार्ड, कॉलेज परेशान

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली जाने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड होने में समस्या आ रही है। जिले के उत्कल समाज इंटर कॉलेज, विद्या निकेतन हल्दीपोखर, वीमेंस कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज और...

डाउनलोड नहीं हो रहे एडमिट कार्ड, कॉलेज परेशान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 13 Feb 2018 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली जाने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड होने में समस्या आ रही है। जिले के उत्कल समाज इंटर कॉलेज, विद्या निकेतन हल्दीपोखर, वीमेंस कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज और को-ऑपरेटिव कॉलेज के विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद सिंह और जैक बोर्ड से भी की है। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्होंने त्वरित जैक बोर्ड के चेयरमैन से बात की है। उन्होंने सबंधित कॉलेज के प्रशासन से यूजर आईडी और पासवार्ड ईमेल से मांगा है, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें