ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर की निशि बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी

जमशेदपुर की निशि बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी

जमशेदपुर की बेटी और मिस इंडिया रनरअप निशि कुमारी बहुत जल्द बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आएंगी। निशि अभी मिस इंटरनेशनल 2017 की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही उन्हें मुंबई से कई टेलीफिल्मों में काम करने...

जमशेदपुर की निशि बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 09 Jun 2017 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर की बेटी और मिस इंडिया रनरअप निशि कुमारी बहुत जल्द बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आएंगी। निशि अभी मिस इंटरनेशनल 2017 की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही उन्हें मुंबई से कई टेलीफिल्मों में काम करने के ऑफर भी आ रहे हैं। निशि बुधवार को अपना जन्मदिन मनाने जमशेदपुर आई थीं। पढ़ाई पूरी कर बॉलीवुड से जुड़ेंगी : निशि मॉडलिंग के साथ बीआईटी मेसरा में बीबीए फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने जमशेदपुर के विग इंग्लिश स्कूल गोविंदपुर से 12वीं तक की पढ़ाई की थी। बुधवार को जन्मदिन के मौके पर शहर आई निशि ने बताया कि उन्हें मुंबई से कई फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं। जल्द ही वह अपनी फाइनल ईयर की पढ़ाई पूरी कर बॉलीवुड से जुड़ जाएंगी। निशि कुमारी नेशनल और इंटरनेशल स्तर पर आठ से ज्यादा फैशन शो जीत चुकी हैं। वो जितनी सफल मॉडलिंग के क्षेत्र में हैं, उतनी ही सफल पढ़ाई व अन्य क्षेत्रों में भी हैं। निशि स्टेट लेवल की चेस प्लेयर भी हैं। मिस इंटरनेशनल 2017 की तैयारी पर जोर : निशि का सफर मिस जमशेदपुर बनने से शुरू हुआ। उसके बाद मिस झारखंड का ताज और फिर जयपुर में मिस इंडिया रनरअप 2016 के क्राउन तक निशि अपनी खूबशूरती और टैलेंट से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। इन दिनों निशि मिस इंटरनेशनल 2017 की तैयारियों में लगी हैं। इसमें निशि को डायरेक्ट एंट्री मिली है। माता-पिता ने हर कदम पर साथ दिया : जमशेदपुर के घोड़ाबांधा के आनंद विहार अपार्टमेंट में रहने वाली निशि की मां रेणु देवी (गृहिणी) और पिता लल्लन प्रसाद (सब इंस्पेक्टर, गढ़वा) ने हर कदम पर निशि का साथ दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें