ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान विश्वविद्यालय में चार सेमेस्टर में होगी एमएड की पढ़ाई

कोल्हान विश्वविद्यालय में चार सेमेस्टर में होगी एमएड की पढ़ाई

कोल्हान विश्वविद्यालय में इसी सत्र जुलाई माह से एमएड की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। एमएड कोर्स की समयावधि दो साल की होगी। इसमें चार सेमेस्टर होंगे। इसकी तैयारियों पर कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति...

कोल्हान विश्वविद्यालय में चार सेमेस्टर में होगी एमएड की पढ़ाई
लाइव हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 27 May 2017 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय में इसी सत्र जुलाई माह से एमएड की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। एमएड कोर्स की समयावधि दो साल की होगी। इसमें चार सेमेस्टर होंगे। इसकी तैयारियों पर कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.शुक्ला मोहंती ने शनिवार को वोकेशनल सेल की बैठक की। बैठक में एमएड की पढ़ाई शुरू करने को लेकर उसके रेगुलेशन समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में एमएड के लिए तैयार सिलेबस पर भी विमर्श किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि सिलेबस पूरी तरह तैयार है, जो एनसीइटी 2014 के रेगुलेशन पर आधारित है। सिलेबस को एकेडेमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा, जिसमें एमएड के सिलेबस पर अंतिम मुहर लगेगी। बैठक में प्रोवीसी डॉ.रंजीत कुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ.एससी दास, परीक्षा नियंत्रक डॉ.प्रभात कुमार पाणि, सीवीसी डॉ.एमए खान, एफए मधुसूदन, एफओ सुधांशु कुमार शामिल थे।  

कोल्हान विवि सीनेट में 10 नए मेंबर : कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट मेंबरों में कई नए चेहरे होंगे। कोल्हान विवि के सीनेट के लिए राज्य सरकार ने 10 नए सदस्यों का मनोनयन किया गया। इस संबंध में राज्य सरकार के उप निदेशक अजय कुमार चौधरी ने कोल्हान विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर मनोनयन राज्य सरकार ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 की धारा 18 (27) के प्रावधानों के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट के लिए सदस्यों का मनोनयन किया है। सीनेट के नए सदस्यों में डॉ.मनोज कुमार दुबे, मनोज कुमार सिंह, अमिताभ सेनापति, कमलेश कुमार कुमलेंदु, जगदीश प्रसाद यादव, पुष्पा देव, नंदलाल बिरूवा, गुहा राम, सोनू ठाकुर, देवव्रत महापात्रा शामिल हैं। इन सभी मेंबरो का कार्यकाल उनके मनोनयन तिथि 12 मई 2017 से 3 वर्षों के लिए होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें