ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरझामुमो ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

झामुमो ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की ओर से सोमवार शाम साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया। मौके पर बतौर अतिथि झामुमो के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन व जिला सचिव लालटू...

झामुमो ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
Center,JamshedpurTue, 23 May 2017 11:42 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की ओर से सोमवार शाम साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया। मौके पर बतौर अतिथि झामुमो के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन व जिला सचिव लालटू महतो मौजूद थे। रामदास सोरेन ने कहा कि हाल में राज्य में बिगड़े हुए हालात को देकर कर कहा जा सकता है कि भाजपा की वर्तमान राज्य सरकार अपराध की रोकथाम में विफल है। उन्होंने कहा कि बच्चा चोर की अफवाह को लेकर दस दिनों पहले से ही हालात बिगड़ रहे थे और निर्दोष लोग मारे जा रहे थे, पर इसे न तो जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया, न ही सरकार ने। सरकार की निष्क्रियता से ही पूरे राज्य की शांति भंग हुई। लालटू महतो ने कहा कि बच्चा चोर की अफवाह में मारे गये लोगों का अंतिम संस्कार तो कर दिया गया। पर उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया गया। पुतला दहन करने वालों में केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, केंद्रीय सदस्य राज लकड़ा, नगर अध्यक्ष दलगोविंद, आफताब सिंह, प्रीतम हेम्ब्रम, पिंकी महंती, बाली मार्डी, आदित्य नामता आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें