ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआतंकी सुफियान से है झारखंड एटीएस को सबसे ज्यादा खतरा

आतंकी सुफियान से है झारखंड एटीएस को सबसे ज्यादा खतरा

झारखंड एटीएस को एक्यूआइ्रएस के संदिग्ध अर्शियान से ज्यादा चतरा के अबु सुफियान से खतरा है। अबु सुफियान अभी भी पाकिस्तान में है। दिल्ली की स्पेशल सेल सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर के धतकीडीह निवासी सामी...

आतंकी सुफियान से है झारखंड एटीएस को सबसे ज्यादा खतरा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 12 Aug 2017 04:01 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड एटीएस को एक्यूआइ्रएस के संदिग्ध अर्शियान से ज्यादा चतरा के अबु सुफियान से खतरा है। अबु सुफियान अभी भी पाकिस्तान में है। दिल्ली की स्पेशल सेल सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर के धतकीडीह निवासी सामी के साथ ही सुफियान भी पाकिस्तान गया था। सामी तो लौट आया, लेकिन सुफियान वहीं रह गया। दोनों को अब्दुल रहमान कटकी ने ही प्रशिक्षण के लिए तैयार किया था। दोनों का सम्पर्क मो. आसिफ से हुआ और आसिफ के माध्यम से ही दोनों पाकिस्तान गए। जांच एजेंसियों के अनुसार दोनों अलकायदा के प्रशिक्षण शिविर में दोनों का हैंडलर यूसुफ था। सूत्रों के अनुसार दिल्ली की स्पेशल सेल से मिले इंपुट के आधार पर झारखंड एटीएस ने जमशेदपुर, रांची और चतरा में कई युवकों से पूछताछ भी की थी। सुफियान और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी भी हासिल की थी। जमशेदपुर में अब्दुल रहमान कटकी और उसकी टीम के खिलाफ जो आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उसमें भी सुफियान का नाम है। सुफियान से इस बात का खतरा है कि झारखंड में अपना सम्पर्क स्थापित कर यहां एक्यूआईएस के नेटवर्क को फैला सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें