ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरस्वच्छता के प्रति संवेदनशील हो रहे जमशेदपुरवासी, रैंकिग में भी सुधार

स्वच्छता के प्रति संवेदनशील हो रहे जमशेदपुरवासी, रैंकिग में भी सुधार

देशभर के शहरों के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को 64वां स्थान मिला था। पूर्वी भारत में 5 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहर की श्रेणी में जमशेदपुर अक्षेस को पहला स्थान प्राप्त...

स्वच्छता के प्रति संवेदनशील हो रहे जमशेदपुरवासी, रैंकिग में भी सुधार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 24 Sep 2017 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

देशभर के शहरों के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को 64वां स्थान मिला था। पूर्वी भारत में 5 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहर की श्रेणी में जमशेदपुर अक्षेस को पहला स्थान प्राप्त हुआ था। इसकी रैंकिंग मई 2017 में जारी हुई थी। मानगो अक्षेस को 131 स्थान और आदित्युपर नगर निगम को 144वां स्थान प्राप्त हुआ था। स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता के कारण रैंकिंग में सुधार हो रहा है। साथ ही स्वच्छता को लेकर पूरे शहर में जिला प्रशासन, कारपोरेट घरानो, एनजीओ और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास का असर भी दिखने लगा है। कचरा के निष्पादन में लोग अपनी जिम्मेदारी और भागीदारी निभाने लगे है। इन कोशिशों की है जरूरत - कूड़ेदान और कचरा का प्रतिदिन उठाव - डस्टबीन से कचरा प्रतिदिन निकाला जाएं - गंदगी फैलाने वालो के प्रति दंड लगाने की प्रक्रिया शुरू हो - जागरुकता की मुहिम लगातार चले - श्रमदान कर सफाई के अभियान को बढ़ावा दिया जाएं - कचरा निष्पादन प्लांट जल्द लगे - मेडिकल कचरें का निपटारा के लिए अस्पतालों की जिम्मेदारी सख्ती से तय हो - नियम नही मानने वाले संस्थानों पर कार्रवाई हो - स्वच्छता के वाहकों और प्रेरक कार्य करने वालों को मिले सम्मान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें