ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर67 में 50 बिजली कर्मचारी हड़ताल पर, 17 से कैसे संभलेगी व्यवस्था

67 में 50 बिजली कर्मचारी हड़ताल पर, 17 से कैसे संभलेगी व्यवस्था

बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण शहर के गैर कंपनी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पहले से ही बदहाल थी। अब 67 में 50 बिजली कर्मचारियों की छुट्टी पर जाने से समस्या और भी गहरा गई है। विभाग के 50...

67 में 50 बिजली कर्मचारी हड़ताल पर, 17 से कैसे संभलेगी व्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 16 Aug 2017 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण शहर के गैर कंपनी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पहले से ही बदहाल थी। अब 67 में 50 बिजली कर्मचारियों की छुट्टी पर जाने से समस्या और भी गहरा गई है। विभाग के 50 चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने स्थायीकरण की मांग पर बुधवार से हड़ताल छेड़ दी है। हड़ताल में लाइनमैन, आईटी हेल्पर, खलासी, हेडलाइन मैन व सप्लाई बोर्ड ऑपरेटर शामिल हैं। 17 कर्मचारियों से कैसे संभलेगा काम : इन दिनों बारिश के कारण अधिकांश गैरकंपनी इलाकों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण घंटों बिजली गुल रह रही है। 150 की जगह सिर्फ 67 मेंटेनेंस कर्मचारियों के होने से पहले ही गड़बड़ियों को बनाने में विभाग को घंटों लग रहा था। अब 67 में से भी 50 के हड़ताल पर चले जाने से भला 17 कर्मचारियों से व्यवस्था कैसे संभलेगी?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें