ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकंपनी इलाके की सड़कें भी बदहाल

कंपनी इलाके की सड़कें भी बदहाल

शहर में कंपनी इलाके की सड़कें भी बदहाल हैं। मुख्य सड़कों पर गड्ढों की भरमार है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना हर दिन करना पड़ रहा है। शहर की बदहाल सड़कें दुघर्टना को आमंत्रण दे...

कंपनी इलाके की सड़कें भी बदहाल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 21 Aug 2017 03:29 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में कंपनी इलाके की सड़कें भी बदहाल हैं। मुख्य सड़कों पर गड्ढों की भरमार है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना हर दिन करना पड़ रहा है। शहर की बदहाल सड़कें दुघर्टना को आमंत्रण दे रही हैं। उदाहरण के तौर पर ही देखा जाए तो बस स्टैंड गोलचक्कर से लेकर भुइयांडीह तक की सड़कें जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं। इस सड़क मार्ग से हर रोज पांच हजार से अधिक कंपनी में चलने वाले ट्रक, ट्रेलर व डंपर का ही परिचालन होता है। साकची से सटे काशीडीह की कई सड़कों की हालत जर्जर है, जिसकी मरम्मत का काम जुस्को के माध्यम से किया जाता है। इसके साथ ही बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी से गोलमुरी जाने वाले सड़क मार्ग, क्वार्टर इलाका, स्टार टॉकीज के पास की सड़क, कालीमाटी रोड में गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। पहले की तरह जुस्को सड़कों पर ध्यान नहीं दे रही है। एक समय था, जब मिसाल दी जाती थी कंपनी इलाके की सड़कों की, लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है। जिस क्षेत्र में भी निकल जाइए, सड़कों पर गड्ढे मिल जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें