ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरचुनाव समिति ने प्रबंधन से मांगी एमओआर लिस्ट

चुनाव समिति ने प्रबंधन से मांगी एमओआर लिस्ट

टाटा वर्कर्स यूनियन में कमेटी मेंबरों के 11 रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा। चुनाव संचालन समिति ने सभी रिक्त पदों पर कितने कर्मचारी कार्यरत हैं, उसका मैन ऑन रोल (एमओआर) सूची प्रबंधन से मांगी है। टाटा...

चुनाव समिति ने प्रबंधन से मांगी एमओआर लिस्ट
Center,JamshedpurThu, 25 May 2017 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा वर्कर्स यूनियन में कमेटी मेंबरों के 11 रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा। चुनाव संचालन समिति ने सभी रिक्त पदों पर कितने कर्मचारी कार्यरत हैं, उसका मैन ऑन रोल (एमओआर) सूची प्रबंधन से मांगी है। टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गुरुवार सुबह निर्वाचन पदाधिकारी एसके सिंह के नेतृत्व में चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें शुक्रवार को चुनाव अधिसूचना जारी करने पर चर्चा हुई। वहीं, संचालन समिति ने यूनियन संविधान का भी अध्ययन किया। हालांकि माना जा रहा है कि सभी 11 पदों पर 15 जून तक उपचुनाव होगा। बैठक में संचालन समिति से एके गुप्ता, मनोरंजन तिवारी, शशांक मंजर व वीएन सिंह सहित यूनियन अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद उपस्थित थे। आकाश कुमार ने दिया इस्तीफा एचआर/आईआर पूल से कमेटी मेंबर आकाश कुमार ने दोपहर लगभग एक बजे यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आकाश का तबादला फरवरी में ही एलडी-1 में हो गया है। इसलिए अब वे जितेंद्र तिवारी की खाली सीट से चुनाव लड़ेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें