ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमुंशी मोहल्ला के उपद्रव मामले में दुर्गा सिंह गिरफ्तार

मुंशी मोहल्ला के उपद्रव मामले में दुर्गा सिंह गिरफ्तार

मानगो मुंशी मोहल्ला में 20 मई को हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने दुर्गा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्गा सिंह पहले भी कई मामलों का आरोपी है और परमजीत गिरोह का सदस्य रह चुका है। उसकी कई दिनों से...

मुंशी मोहल्ला के उपद्रव मामले में दुर्गा सिंह गिरफ्तार
Center,JamshedpurSun, 28 May 2017 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो मुंशी मोहल्ला में 20 मई को हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने दुर्गा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्गा सिंह पहले भी कई मामलों का आरोपी है और परमजीत गिरोह का सदस्य रह चुका है। उसकी कई दिनों से पुलिस को तलाश थी। शुक्रवार रात उसे उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा गया। उसके खिलाफ अभी कोई वारंट जारी नहीं था। मामले में दो समुदाय के अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसमें धार्मिक स्थल से पथराव और फायरिंग करने का भी आरोप था। पुलिस ने दुर्गा सिंह पर आरोप लगाया है कि घटना के वक्त उसने एक दूसरे समुदाय के लोगों पर पथराव किया था। इधर, मुस्लिम एकता मंच के नेताओं के घरों पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई नेताओं के खिलाफ चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें