ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदहेज के लिए बहू को पीटकर घर से निकाला

दहेज के लिए बहू को पीटकर घर से निकाला

गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंगनगर पहाड़ी की रहने वाली पूजा शुक्ला ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी पति सुनील शुक्ला, ससुर...

दहेज के लिए बहू को पीटकर घर से निकाला
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 24 Jun 2017 11:33 AM
ऐप पर पढ़ें

गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंगनगर पहाड़ी की रहने वाली पूजा शुक्ला ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी पति सुनील शुक्ला, ससुर आसाराम शुक्ला, सास विद्या देवी, जेठानी सीमा शुक्ला, जेठ बबलू शुक्ला को बनाया गया है। पूजा का कहना है कि 21 जून की रात 8.15 बजे उसके साथ मारपीट कर ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह कदमा के शास्त्रीनगर बी ब्लॉक स्थित अपने मायके में रह रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें