ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरVIDEO: दो किलोमीटर पैदल चलकर भींगते हुए शिव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, किया जलाभिषेक

VIDEO: दो किलोमीटर पैदल चलकर भींगते हुए शिव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, किया जलाभिषेक

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सावन की तीसरी सोमवारी को जमशेदपुर के सूर्य धाम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर पहुंचे और वहां से जल...

VIDEO: दो किलोमीटर पैदल चलकर भींगते हुए शिव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, किया जलाभिषेक
जमशेदपुर, हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Jul 2017 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सावन की तीसरी सोमवारी को जमशेदपुर के सूर्य धाम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर पहुंचे और वहां से जल लेकर दो किलोमीटर तक बारिश में भींगते हुए पैदल चलकर सूर्य धाम स्थित शिव मंदिर पहुंचे।

उनके साथ सैकड़ों श्रद्धालु भी जल लेकर चल रहे थे। इसमें महिलाओं की संख्या काफी थी। सड़कों की दोनों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आगे-आगे मुख्यमंत्री, उनके पुत्र और भाई हाथ में जल लिए बढ़ रहे थे। सूर्य मंदिर पहुंचने के बाद मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, भगवान शंकर मुझे इतनी शक्ति दें कि मैं झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की इमानदारी से सेवा करते हुए यहां की गरीबी को दूर कर सकूं। इस के साथ ही राज्य को समृद्ध बना सकूं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें