ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरचार्टर्ड अकाउंटेंट मनाएंगे सीए दिवस, प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित

चार्टर्ड अकाउंटेंट मनाएंगे सीए दिवस, प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित

चार्टर्ड अकाउंटेंट देश के विकास के सारथी हैं। इसका ख्याल रखते हुए ही प्रधानमंत्री पहली जुलाई सीए दिवस के मौके पर देश में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) को प्रभावी कर रहे हैं। इसी उपलक्ष्य पर...

चार्टर्ड अकाउंटेंट मनाएंगे सीए दिवस, प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 22 Jun 2017 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

चार्टर्ड अकाउंटेंट देश के विकास के सारथी हैं। इसका ख्याल रखते हुए ही प्रधानमंत्री पहली जुलाई सीए दिवस के मौके पर देश में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) को प्रभावी कर रहे हैं। इसी उपलक्ष्य पर जमशेदपुर शाखा भी दस दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। साकची शारदा इनक्लेव में बुधवार को प्रेसवार्ता में जमशेदपुर के शाखा अध्यक्ष विवेक चौधरी ने यह जानकारी दी। बकौल विवेक, दस दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को सेंटर फॉर एक्सलेंस में योग दिवस के साथ शुरू हो गया है। शाम में सभी सीए सदस्य अपने परिवार के साथ आईलेक्स सिनेमा हॉल में नई फिल्म देखेंगे। मौके पर शाखा सचिव पवन कुमार अग्रवाल व कोषाध्यक्ष नंदन जालुका भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें