ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाएगी भाजपा

बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाएगी भाजपा

भाजपा की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए गुरुवार को महानगर कार्यालय में बैठक हुई, जो देश संयोजक सीमा पात्रा एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।...

बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाएगी भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 22 Sep 2017 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए गुरुवार को महानगर कार्यालय में बैठक हुई, जो देश संयोजक सीमा पात्रा एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। नवगठित प्रकल्प के महानगर इकाई के सभी सदस्यों संग परिचय बैठक हुई। सभी को पार्टी संविधान और संबंधित प्रकल्प के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए सभी का अभिनंदन किया। मौके पर प्रदेश संयोजिका सीमा पात्रा ने महिला सशक्तीकरण और बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर प्रकल्प को गंभीर रहने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि लोग बेटियां बोझ नहीं, वरदान समझें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें