ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरहर घर तक पहुंचे भाजपा की उपलब्धियां : सांसद

हर घर तक पहुंचे भाजपा की उपलब्धियां : सांसद

भाजपा पिछड़ा मोर्चा महानगर कार्यसमिति की बैठक रविवार को बिष्टूपुर स्थित चैंबर भवन में हुई। इसमें सांसद विद्युतवरण महतो, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, शशिभूषण भगत,...

हर घर तक पहुंचे भाजपा की उपलब्धियां : सांसद
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 26 Jun 2017 04:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा पिछड़ा मोर्चा महानगर कार्यसमिति की बैठक रविवार को बिष्टूपुर स्थित चैंबर भवन में हुई। इसमें सांसद विद्युतवरण महतो, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, शशिभूषण भगत, निर्भय ठाकुर समेत कई लोग शामिल हुए। सांसद विद्युतवरण महतो ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने व केंद्र व झारखंड सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अभी से घर-घर भाजपा की नीति व सिद्धांत पहुंचाने की जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की जानकारी एक-एक नए लोगों को भी देनी होगी। गरीब कल्याण वर्ष मनेगा : प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता 29 व 30 जून को बिरसानगर व मानगो क्षेत्र में गरीब कल्याण वर्ष मनाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण वर्ष मनाने का अर्थ है कि सरकार की ऐसी योजनाएं, जो गरीबों, समाज के नीचे तबके के लिए है, ऐसी योजनाओं जनता के बीच चौपाल लगाकर उनके बीच प्रचार करना। चौपाल लगाकर दें योजनाओं की जानकारी : उन्होंने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता दिन व रात में चौपाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देंगे। महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पूरे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी ने पहली बार पिछड़ा मोर्चा का गठन किया है। मोर्चा से समाज के लोगों को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना चाहिए। कार्यसमिति की बैठक में हलधर नारायण शाह, शशिभूषण भगत, निर्भय ठाकुर, मिथिलेश यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, खेमलाल चौधरी, गुंजन यादव, गोपाल जायसवाल व कई मंडल अध्यक्ष व समर्थक उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें