ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमानगो में डेंगू और चिकुनगुनिया के खिलाफ जागरूकता अभियान

मानगो में डेंगू और चिकुनगुनिया के खिलाफ जागरूकता अभियान

डेंगू और चिकुनगुनिया जैसी घातक बीमारी से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और संस्था रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मानगो और डिमना रोड...

मानगो में डेंगू और चिकुनगुनिया के खिलाफ जागरूकता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 26 Jul 2017 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

डेंगू और चिकुनगुनिया जैसी घातक बीमारी से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और संस्था रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मानगो और डिमना रोड पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में निकले लोग बैनर हाथ में लिए थे और चौक-चौराहे पर लोगों को डेंगू और चिकुनगुनिया के लक्ष्ण और उपचार के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि घर में ज्यादा दिनों तक पानी नहीं रखें। समय-समय पर बदलते रहें। बर्तन, टब, कूलर, पानी टंकी आदि का पानी ज्यादा दिनों तक जमने नहीं दें। उसकी नियमित सफाई करें। मच्छरदानी का उपयोग करने और शरीर को ढक्कर रखने की अपील की। जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में अलख नारायण, सत्यजीत, जेबा, लवनीत कौर, रितु, मनीषा, रेणु, रीमा, रिचा, सोमनाथ आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें