ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअनुष्का, आद्या, रौनक और शालिनी फाइनल में

अनुष्का, आद्या, रौनक और शालिनी फाइनल में

पूर्वी सिंहभूम की अनुष्का परमार, आद्या सिंह और रौनक नेगी ने शनिवार को अंडर-13 बालिका और बालक वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से मोहन स्मारक बैडमिंटन चैंपियनशिप के...

अनुष्का, आद्या, रौनक और शालिनी फाइनल में
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 13 Aug 2017 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम की अनुष्का परमार, आद्या सिंह और रौनक नेगी ने शनिवार को अंडर-13 बालिका और बालक वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से मोहन स्मारक बैडमिंटन चैंपियनशिप के तहत बालिका सेमीफाइनल मैचों में अनुष्का ने दियाशी बनर्जी को और आद्या ने सारा शर्मा को हराया। बालक वर्ग में रौनक नेगी ने प्रियांशु तिर्की और जॉय चटर्जी ने साजन कुमार को हराया। जमशेदपुर की शालिनी मौर्य ने अंडर-15 और अंडर-17 बालिका एकल के फाइनल में जगह बनाई। शालिनी ने क्रमश: अक्षत पारूल और आद्या सिंह को संघर्ष के बाद हराया। महिला एकल सेमीफाइनल में मनीषा तिर्की ने जमशेदपुर की मोनिका और देयाशी कांजिबिलिया ने दुमका की प्रज्ञा राय को हराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें