ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबैठक के बाद सुबह ही निकले थे ग्रामीण एसपी

बैठक के बाद सुबह ही निकले थे ग्रामीण एसपी

हजारीबाग में दुर्घटना में घायल ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार जमशेदपुर से सुबह पांच बजे निकले थे। वे परिसदन में ही रह रहे थे। अभी तक वे जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी के आवास में शिफ्ट नहीं हो पाए हैं। उनकी...

बैठक के बाद सुबह ही निकले थे ग्रामीण एसपी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 23 Jun 2017 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग में दुर्घटना में घायल ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार जमशेदपुर से सुबह पांच बजे निकले थे। वे परिसदन में ही रह रहे थे। अभी तक वे जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी के आवास में शिफ्ट नहीं हो पाए हैं। उनकी पत्नी भी परिसदन में साथ थीं। रात दो बजे तक थे बैठक में : बुधवार देर रात दो बजे तक वे आईजी नवीन कुमार सिंह के साथ बैठक में मौजूद थे। रात के ढाई बजे परिसदन पहुंचे उसके बाद शहर से बाहर निकलने की तैयारी में लग गए। सुबह पांच बजे वे जमशेदपुर से अपने दो अंगरक्षकों के साथ रवाना हो गए। उनके साथ पत्नी भी थीं। 2 जून को संभाला था प्रभार : 2014 बैच के आईपीएस प्रभात कुमार ने 2 जून को एसएसपी कार्यालय में बतौर ग्रामीण एसपी का प्रभार संभाल था। वे धनबाद स्थित बाघमारा के एसडीपीओ थे। जमशेदपुर स्थित पुलिस कार्यालय से कई लोग ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार और अन्य जवानों को देखने के लिए रांची स्थित रिम्स गए। वहां अंगरक्षक उज्ज्वल कुमार और चालक सोनाराम कुजूर से मुलाकात की। उनकी स्थिति ठीक है। दुर्घटना में ग्रामीण एसपी की गाड़ी चला रहे चालक को भी चोट लगी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें