ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसीएम बोले- जुलाई में 16 हजार करोड़ झारखंड में होगा निवेश

सीएम बोले- जुलाई में 16 हजार करोड़ झारखंड में होगा निवेश

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मोमेंटम झारखंड के तहत 16 हजार करोड़ रुपये जुलाई में निवेश होगा, जबकि तीन महीने में सात सौ करोड़ रुपये निवेश हुआ है। वे शनिवार को बारीडीही पार्क का उद्घाटन करने के बाद...

सीएम बोले- जुलाई में 16 हजार करोड़ झारखंड में होगा निवेश
लाइव हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 17 Jun 2017 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मोमेंटम झारखंड के तहत 16 हजार करोड़ रुपये जुलाई में निवेश होगा, जबकि तीन महीने में सात सौ करोड़ रुपये निवेश हुआ है। वे शनिवार को बारीडीही पार्क का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। पार्क में ठोस कचरा प्रबंधन का भी शुभारंभ किया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल में झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे विकसित राज्यों की श्रेणी में आ जाएगा, जबकि सात-आठ साल में झारखंड दुनिया का सबसे समृद्ध राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड बदल रहा, जमशेदपुर भी बदल रहा है। सरकार की अपनी एक सीमा होती है। कॉरपोरेट की भी सीमा होती है, जब तक झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय नहीं देगी तो विकसित राज्य का सपना पूरा नहीं कर सकते।  

41 निकाय अक्टूबर में ओडीएफ घोषित होंगे : सीएम ने कहा कि राज्य के 41 निकाय इस वर्ष के दो अक्टूबर तक खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित हो जाएंगे। सामाजिक दायित्व के तहत कंपनियां ओडीएफ पर खर्च करेंगी। राज्य के खनिज क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल सप्लाई पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

 दो करोड़ पौधे लगेंगे  : मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए राज्य भर में दो करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है। 

स्किल्ड झारखंड बनाना है : उन्होंने कहा कि राज्य में 145 करोड़ स्किल्ड लेबर बनाना है। प्रत्येक पंचायत में सौ-सौ युवक-युवतियों की पहचान कर उन्हें दक्ष श्रमिक के तौर पर तैयार करना है। 

पानी सप्लाई पर एक हजार करोड़ खर्च होगा : कहा कि आजादी के बाद से खनिज वाले क्षेत्रों में विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये दिए हैं, जिसे शुद्ध पानी सप्लाई पर खर्च किया जाएगा, जिससे लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। 

जुस्को के एमडी आशीष माथुर ने कहा कि पूर्वी भारत का जमशेदपुर सबसे स्वच्छ शहर माना गया है। आनेवाले समय में देश के टॉप टेन शहरों में भी शुमार होगा। डोर-टू-डोर कचरा संग्रह करने के अभियान में लगभग दो से ढाई हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मौके पर टाटा स्टील के वॉयस प्रेसीडेंट बीके दास, जुस्को के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे। बारीडीह पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी सीनियर सिटीजन्स को दी गई।

सीएम बोले 
झारखंड में पूरा होगा अटलजी का सपना
2018 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वच्छ झारखंड समर्पित होगा 
स्वच्छता शुल्क ईमानदारी से देने की अपील, जनता गंदगी न करेंगे और न करने देंगे का संकल्प ले 
झारखंड का पलायन कलंक है, विकसित राज्य बनते ही दूर होगा
जमशेदपुर देश का हो न हो, पर झारखंड का सबसे बेहतर शहर माना जाता है 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें