ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअमेरिका ने भारतीय तीरंदाजों का वीजा रोका

अमेरिका ने भारतीय तीरंदाजों का वीजा रोका

अमेरिका ने वहां वर्ल्डकप खेलने जा रही भारतीय तीरंदाजी टीम के पांच सदस्यों का वीजा रोक दिया है। इस कार्रवाई से साल्क सिटी में 18 से 26 जून तक आयोजित होनेवाली वर्ल्ड कप तीरंदाजी में भारतीय कंपाउंड टीम...

अमेरिका ने भारतीय तीरंदाजों का वीजा रोका
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 16 Jun 2017 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका ने वहां वर्ल्डकप खेलने जा रही भारतीय तीरंदाजी टीम के पांच सदस्यों का वीजा रोक दिया है। इस कार्रवाई से साल्क सिटी में 18 से 26 जून तक आयोजित होनेवाली वर्ल्ड कप तीरंदाजी में भारतीय कंपाउंड टीम के भाग लेने पर ग्रहण लग गया है। अमेरिकी दूतावास के रवैये से खफा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने इस मामले को वर्ल्ड आर्चरी फेडरेशन के समक्ष उठाया है। एएआई ने वर्ल्ड आर्चरी से कहा है कि वह इस मुद्दे पर अमेरिकी दूतावास और आयोजनकर्ता से बात कर भारतीय तीरंदाजों को वीजा दिलवाए। जिनका वीजा रोका गया : अमेरिका ने जिन तीरंदाजों का वीजा रोका है उनमें सेना के तीरंदाज सना तोंबा सिंह के अलावा इंशाबी देवी, मिलिंद अनिल हिवराला, कोच प्रकाश राम (झारखंड) और फीजियो सुखदेव मोहंता शामिल हैं। खेल मंत्रालय इस वर्ल्डकप में अपने खर्च पर 16 तीरंदाजों और सात सपोर्ट स्टाफ को भेजने का फैसला किया है। अमेरिकी दूतावास ने वीजा नहीं देने का कोई ठोस कारण भी नहीं बताया है। दोबारा करेंगे आवेदन : एएआई के महासचिव अनिल कामनने की मानें, तो भारतीय तीरंदाजी संघ वीजा के लिए फिर से आवेदन करने जा रहा है। वर्ल्ड आर्चरी ने उनसे ऐसा करने को कहा है। टीम को 18 जून को अमेरिका रवाना होना है। भारतीय तीरंदाीज संघ के लिए परेशानी की बात यह है कि इशांबी और मिलिंद अनिल को वीजा नहीं मिलने से भारतीय कंपाउंड टीम का निशाना साधना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि टीम इवेंट के लिए तीन तीरंदाज का होना जरूरी है, जो भारत के पास नहीं होगा। दो वर्ष पहले भी ऐसा हो चुका है : अमेरिका ने दो वर्ष पहले भी यूथ वर्ल्ड चैंपिनयशिप के लिए 20 तरंदाजों का वीजा रोक दिया था। तब गुस्साए भारतीय तीरंदाजी संघ ने पूरी टीम को ही रोक दिया था और वर्ल्ड आर्चरी से अमेरिका पर प्रतिबंध लगाने तक की मांग कर डाली थी। शूटरों को भी नहीं दिया था वीजा : अमेरिका ने केवल तीरंदाजों का ही नहीं, बल्कि एक बार शूटरों का भी वीजा रोक दिया था। मुसलमान होने के कारण अमेरिका ने भारतीय शूटर इमरान हसन खान और कोच सैयद वाजित अली को वीजा देने से इनकार कर दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें