ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरगुरुजात संघ मैदान का होगा कायाकल्प

गुरुजात संघ मैदान का होगा कायाकल्प

गुरुजात संघ, सोनारी के ऐतिहासिक मैदान का कायाकल्प होगा। बहुत जल्द इस मैदान को राष्ट्रीय स्तर का मैदान बनाया जाएगा। उक्त बातें झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने रविवार को सोनारी में कबड्डी...

गुरुजात संघ मैदान का होगा कायाकल्प
Center,JamshedpurSun, 28 May 2017 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुजात संघ, सोनारी के ऐतिहासिक मैदान का कायाकल्प होगा। बहुत जल्द इस मैदान को राष्ट्रीय स्तर का मैदान बनाया जाएगा। उक्त बातें झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने रविवार को सोनारी में कबड्डी समर कैंप के समापन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मैदान का समतलीकरण और चाहरदिवारी को ऊंचा करने का काम किया जाएगा, फिर यहां अन्य सुविधायें ईजाद की जाएगी। कबड्डी समर कैंप संपन्न : पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ की ओर से गुरुजात संघ सोनारी में पिछले 21 मईर् से चला आ रहा कबड्डी समर कैंप रविवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर मंत्री सरयू राय खिलाड़ियों की हौसला औफजाई करने गुरुजात संघ पहुंचे। खिलाड़ियों ने मंत्री जी के समक्ष मैच खेलकर समर कैंप में बताये गये तकनीक को प्रदर्शित किया। मौके पर मनोज यादव, राजीव कुमार, चितरंजन वर्मा, मुकुल मिश्रा, अभय कुमार सामंतो, दीपक पारिख, प्रसेनजीत तिवारी, राजेश ओझा, पीके जैन, सतनाम, अनूप, किशोर, सुभाष आदि मौजूद थे। कैंप को सफल बनाने में सुशील, प्रमोद, सोहन पटेल, मंगल, जगदीश, गुरुमुख सिंह मुखे, एमपी सिंह, अजय कुमार, राज किशोर, विक्रमेश, मोती साहु, कमल साहु, शत्रुध्न एवं आयोजन समिति के सचिव चंद्रशेखर ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें