ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागहजारीबाग में तरावीह की नमाज के लिए उमड़े अकिदतमंद

हजारीबाग में तरावीह की नमाज के लिए उमड़े अकिदतमंद

रविवार से माह-ए-पाक रमजान शुरू हो रहा है। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय के बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं में उल्लास, उत्साह और उमंग छा गया है। रोजेदार माहभर रोजा रखेंगे। रमजान शुरू होने की पूर्व...

हजारीबाग में तरावीह की नमाज के लिए उमड़े अकिदतमंद
Center,RanchiSat, 27 May 2017 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार से माह-ए-पाक रमजान शुरू हो रहा है। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय के बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं में उल्लास, उत्साह और उमंग छा गया है। रोजेदार माहभर रोजा रखेंगे। रमजान शुरू होने की पूर्व संध्या पर अकीदतमंदों ने तरावीह की नमाज अदा की। खुदा की खिदमत से माहभर नेकी और रहमतों की बारिश होगी। हर जुमे को विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज के लिए लाखों लोग सजदा करेंगे। पाक अजान की गूंज दूर-दूर तक सुनाई जाएगी। इधर रमजान शुरू होने के साथ ही बाजार में भी चहल-पहल छा गई है। लोग नये और साफ-सुथरी पोशाक पहन कर और रोजेदार दिनभर रोजा रखकर कुरआन-ए- पाक पढ़ेंगे और शाम को सामूहिक रूप से लोग रोजा खोलेंगे। इस महीने में तरावीह की नमाज और पाबंदी के साथ तीस रोजे रखे जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें