ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडनहाने के दौरान कुएं में गिरी महिला, मौत

नहाने के दौरान कुएं में गिरी महिला, मौत

कुआं में स्नान करने के दौरान लट्ठा टूट जाने से कुआं में गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना बिरनी थाना क्षेत्र के गांडो गांव की है। मृत महिला शोभिया देवी (40) कारू महतो की पत्नी थी। ग्रामीणों ने...

नहाने के दौरान कुएं में गिरी महिला, मौत
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहThu, 13 Jul 2017 01:49 AM
ऐप पर पढ़ें

कुआं में स्नान करने के दौरान लट्ठा टूट जाने से कुआं में गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना बिरनी थाना क्षेत्र के गांडो गांव की है। मृत महिला शोभिया देवी (40) कारू महतो की पत्नी थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला घर के बगल कुएं पर स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान उसने पानी खींचने के लिए कुआं पर रखे लट्ठा पर ज्यों हीं पैर रखा अचानक लट्ठा टूट गया और महिला कुएं में जा गिर गई। कुआं में पानी अधिक होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसकी एकमात्र बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला बहुत ही गरीब परिवार से हैं। पति दिहाड़ी मजदूर कर परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के वक्त पति किसी के यहां काम करने गया था। बीडीओ इंदर कुमार ने कहा कि पारिवारिक लाभ के तहत मुआवजा दिया जायेगा। मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ दिया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें