ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडड्यूटी से गायब रहनेवाले कर्मियों पर होगी कार्रवाईं

ड्यूटी से गायब रहनेवाले कर्मियों पर होगी कार्रवाईं

तिसरी की प्रमुख नीलम देवी व बीडीओ सुनील प्रकाश ने शनिवार को तिसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्रज्ञा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख नीलम देवी व बीडीओ सुनील प्रकाश ने ड्यूटी में...

ड्यूटी से गायब रहनेवाले कर्मियों पर होगी कार्रवाईं
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSun, 20 Aug 2017 02:52 AM
ऐप पर पढ़ें

तिसरी की प्रमुख नीलम देवी व बीडीओ सुनील प्रकाश ने शनिवार को तिसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्रज्ञा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख नीलम देवी व बीडीओ सुनील प्रकाश ने ड्यूटी में उपस्थित चिकित्सक देवव्रत से अन्य अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मियों के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरांन दो चिकित्सक और प्रधान लिपिक गायब थे। चिकित्सक देवव्रत ने कहा कि डॉ प्रवीण चन्द्रा कोर्ट के काम से गिरिडीह गए हैं। लिपिक बिना छूट्टी के ही गायब थे। इसके बाद प्रमुख व बीडीओ ने रजिस्टर व अन्य कागजातों को खंगाला। प्रमुख नीलम देवी नन सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। ड्यूटी से गायब रहनेवाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त को लिखा जाएगा। वहीं प्रमुख ने प्रज्ञा केन्द्र के संचालकों को भी अपनी कार्य शैली में सुधार लाने की नसीहत दी। बीडीओ सुनील प्रकाश ने कहा कि तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र पर 15 पंचायत के ग्रामीण निर्भर रहते हैं। ऐसे में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को हर दिन ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वह्न करने की जरूरत है। स्वास्थ्य केन्द्र में जांच के उपरान्त प्रमुख व बीडीओ तिसरी में संचालित प्रज्ञा केन्द्रों का निरीक्षण किया। बीडीओ को शिकायत मिली थी कि प्रज्ञा केन्द्र के संचालक आय, आवासीय आदि प्रमाण पत्र बनाने में भारी मनमानी और लापरवाही बरतते हैं। इसी संदर्भ में प्रमुख व बीडीओ ने दो प्रज्ञा केन्द्रों की जांच की। बीडीओ ने कहा कि हर हाल में आवासीय, आय आदि प्रमाण पत्र छात्रों को समय पर मिल जाना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि सभी प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को अपने-अपने पंचायत में रहकर काम करना है। मौके पर प्रभारी सीआई लालबिहारी चौधरी, राजेन्द्र रजक, राय जी आदि कर्मी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें