ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलापुलिस की हरकत से श्रम अधीक्षक शर्मिंदा

पुलिस की हरकत से श्रम अधीक्षक शर्मिंदा

जिला श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार को अपने महिला कर्मी बसंती कुमारी के चेटर स्थित आवास पर जाना महंगा पड़ा। पुलिस की ऊटपटांग हरकतों के कारण श्रम अधीक्षक और महिलाकर्मी शर्मिन्दगी उठानी पड़ी। बसंती पिछले कुछ...

पुलिस की हरकत से श्रम अधीक्षक शर्मिंदा
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSun, 23 Jul 2017 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार को अपने महिला कर्मी बसंती कुमारी के चेटर स्थित आवास पर जाना महंगा पड़ा। पुलिस की ऊटपटांग हरकतों के कारण श्रम अधीक्षक और महिलाकर्मी शर्मिन्दगी उठानी पड़ी। बसंती पिछले कुछ दिनों से कार्यालय नहीं आ रही थी। उसका हालचाल जानने श्रम अधीक्षक शुक्रवार की रात चालक के साथ उसके आवास गए थे। हालचाल लेने के बाद जैसे ही श्रम अधीक्षक घर से बाहर निकले बसंती भी उन्हें बाहर तक आई। दरवाजे पर खड़े डीएसपी हेडक्वार्टर इंद्रमणि चौधरी दोनों को देखते ही आरोप लगाते हुए अभद्र बर्ताव किया। बसंती के अनुसार डीएसपी ने उनके साथ मारपीट कर घर की तलाशी ली। बाद में दोनों को गुमला थाने ले जाया गया। वहीं श्रम अधीक्षक के साथ भी अभद्र बर्ताव किया गया। बाद में जिले के वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप पर दोनों को बांड लिखाकर छोड़ दिया गया। घटना की शिकायत श्रम अधीक्षक और महिलाकर्मी बसंती ने शनिवार की देर शाम एसपी चंदन झा और डीसी श्रवण साय से लिखित रूप से की है। जिसमें मामले की जांच करा कर दोषी पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। गुप्त सूचना पर दोनों पकड़े गए : श्रम अधीक्षक और महिलाकर्मी को शुक्रवार की रात थाना लाने के संबंध में पत्रकारों को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना पर पकड़ा गया था। बाद में वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप पर छोड़ा गया है। जरूरत पड़ने उन्हें दुबारा बुलाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें