ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाकेंद्र के साथ राज्य भी विकास की गति में तेजी लाए : मुंडा

केंद्र के साथ राज्य भी विकास की गति में तेजी लाए : मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। केंद्र सरकार ने तीन साल के बेमिसाल कार्यकाल के दौरान देश के साथ-साथ झारखंड को बहुत कुछ दिया है। सिंचाई से लेकर विविध...

केंद्र के साथ राज्य भी विकास की गति में तेजी लाए : मुंडा
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाWed, 14 Jun 2017 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। केंद्र सरकार ने तीन साल के बेमिसाल कार्यकाल के दौरान देश के साथ-साथ झारखंड को बहुत कुछ दिया है। सिंचाई से लेकर विविध परियोजनाओं पर काम हो रहा है। इनमें से कई योजनाएं पूरी हो चुकी हैं तो कई चालू हैं। वहीं, कई ऐसी भी योजनाएं है जो जल्द शुरू होंगी। ऐसे में राज्य सरकार को भी चाहिए कि वह अपने स्तर से विकास की गति को तेज करने की कोशिश करे। मुंडा मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।कहा, उन्होंने भी स्वयं केंद्रीय कृषि मंत्री से बात कर राज्य में खेती को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई योजनाएं शुरू करने का आग्रह किया है। भारत सरकार की भी मंशा झारखंड में सिंचाई क्षमता को बढ़ाने की है। आने वाले दिनों में सूबे में और भी अधिक धान के क्रय केंद्र खोले जायेंगे। मुसाबनी हेल्थ सिटी के रूप में डेवलप हो : मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि मुसाबनी को हेल्थ सिटी के रूप में डेवलप करे। सीएम रहते हुए उन्होंने अपने स्तर से प्रयास भी किया था। भारत सरकार के तीन साल के कार्यकाल को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि देश एक कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ रहा है। नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भारत का नेतृत्व मानने के लिए बाध्य किया है। हाल ही में सेटेलाइट का सफल प्रक्षेपण कर देश सामरिक दृष्टि से आगे बढ़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें