भ्रष्टाचार के कारण देशी सामानों की कीमत अधिक : अलखनाथ
दक्ष फाउंडेंशन के तत्वावधान में रविवार को गोविन्द हाई स्कूल परिसर में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज कल्याण पदाधिकारी शालिनी विजय, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय और...
दक्ष फाउंडेंशन के तत्वावधान में रविवार को गोविन्द हाई स्कूल परिसर में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज कल्याण पदाधिकारी शालिनी विजय, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय और फाउंडेशन की सचिव प्रिया सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अलखनाथ ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। विदेशी समान से बचने की आवश्यकता है। भारत में भ्रष्टाचार के कारण ही देश में बने सामानों की कीमत अधिक हो जाती है। वहीं चीन जैसे देश भारत में सस्ते दाम पर सामान बेचकर बाजार पर हावी है। नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी ने कहा कि राखी मेकिंग कर महिलाओं को स्वालंबी बनाया जा सकता है। ऐसे कार्यो को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि राखी हमारे संस्कृति का प्रतीक है। उसे आर्थिक लाभ से जोड़ कर रोजगार का सृजन किया जा सकता है। सियाजनकी सिंह ने कहा कि आज के समाज में कलाकार की जरूरत है। कला के प्रर्दशन से आर्थिक लाभ तो कमाया ही जा सकता है। साथ ही अपने राष्ट्र को आर्थिक रूप से मजबूत भी किया जा सकता है। फाउडेंशन की सचिव प्रिया ने कहा कि राखी मेकिंग प्रतियोगिता के जरिए देश की सीमा पर तैनात जवानों को संदेश देना है कि हम उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने लोगों से चाइनीज राखी का बहिष्कार करने की अपील की। मौके पर पंकज सिंह, रविन्द्र ठाकुर, ब्रजेश तिवारी, सांकेत सिंह, शौकत खान, राजन सोनी, अमित कुमार, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, अमित कश्यप, देवंती, अंजली, आयुष, शालिनी पांडेय, स्वाति पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता में सुजाता कुमारी प्रथम, अपराजिता कुमारी द्वितीय और श्रुति सिंह तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने मोमेंटो देखकर सम्मानित किया।