ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वासतबहिनी झरना प्रकरण में दिगभ्रमित कर रहे हैं लोग : अजय

सतबहिनी झरना प्रकरण में दिगभ्रमित कर रहे हैं लोग : अजय

सतबहिनी झरना प्रकरण में कुछ लोग लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सतबहिनी तीर्थ के विकास में सभी वर्ग और जाति के लोगों की भागीदारी रही है। उसे बनाए रखने की पहल मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने की है। शनिवार को...

सतबहिनी झरना प्रकरण में दिगभ्रमित कर रहे हैं लोग : अजय
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSat, 21 Oct 2017 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सतबहिनी झरना प्रकरण में कुछ लोग लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सतबहिनी तीर्थ के विकास में सभी वर्ग और जाति के लोगों की भागीदारी रही है। उसे बनाए रखने की पहल मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने की है। शनिवार को विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि मंत्री ने सतबहिनी झरना तीर्थ के विकास के लिए जो कदम उठाए हैं, उसी के तहत विकास संभव है। कुछ लोग मंत्री के सतबहिनी विकास के लिए बनाए गए ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने पर दिगभ्रमित कर रहे हैं। अभी तक सतबहिनी का जो विकास हो रहा था, उसमें विधायक सह मंत्री का भी योगदान रहा है। उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मौके पर मुखिया विनोद प्रसाद, विनोद चंद्रवंशी, राजदेव वर्मा, नरेश बैठा, सरयू चंद्रवंशी, राजन सिंह, दीपक सिंह, रविंद्र कुमार, बसंत राम, सतीश पासवान, अरूण पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें