ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वागढ़वा में आदिम जनजातियों के लिए सुविधा केंद्र का काम लटका

गढ़वा में आदिम जनजातियों के लिए सुविधा केंद्र का काम लटका

जिलांतर्गत विभिन्न प्रखंडों में आदिम जनजातियों के लिए प्रखंडों में बनाए जा रहे सामुदायिक सुविधा केंद्र का निर्माण आवंटन के अभाव में लटक गया है। उक्त केंद्रों का निर्माण आदिम जनजातियों के विकास के लिए...

गढ़वा में आदिम जनजातियों के लिए सुविधा केंद्र का काम लटका
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 25 Jun 2017 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलांतर्गत विभिन्न प्रखंडों में आदिम जनजातियों के लिए प्रखंडों में बनाए जा रहे सामुदायिक सुविधा केंद्र का निर्माण आवंटन के अभाव में लटक गया है। उक्त केंद्रों का निर्माण आदिम जनजातियों के विकास के लिए किया जा रहा था। पांच साल से बन रहे उक्त केंद्र अभी अधूरे पड़े हैं। उक्त कारण उसका लाभ आदिम जनजातियों को नहीं मिल रहा है। जिलांतर्गत विभिन्न प्रखंडों में 21 लाख 12 हजार की लागत से एक-एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण करना था। उसके लिए 11 मई 2011 को संवेदकों से एकरारनामा किया गया था। जिलांतर्गत धुरकी प्रखंड के खुटिया और अंबाखोरिया, चिनिया प्रखंड में रानीचेरी, भवनाथपुर प्रखंड में लहराहा, मेराल प्रखंड में कुशमही, रंका प्रखंड में कटरा, सिंजो और दुधवल, बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय के अलावा रमकंडा प्रखंड के बिराजपुर में सामुदायिक सुविधा केंद्र का निर्माण लटका हुआ है। उक्त योजनाओं को पूरा करने के लिए दो करोड़ 32 लाख 32 हजार की लागत आती है। उसके विरूद्ध 70 लाख 25 हजार 266 रुपए खर्च किए जा चुके हैं। भवन प्रमंडल विभाग के इइ ने बताया कि उक्त योजनाओं को पूरा कराने के लिए रिवाइज्ड प्राक्कलन तैयार कर भेजा गया है। सरकार को प्रतिवेदन भेजा गया है। अबतक उक्त मद में आवंटन नहीं मिला है। आवंटन मिलने के बाद ही काम पूरा किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें