ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाचित्रगुप्त पूजा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

चित्रगुप्त पूजा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर शनिवार रात स्थानीय सहिजना स्थित चित्रगुप्त मन्दिर परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गढ़वा इकाई के तत्वावधान में आयोजित...

चित्रगुप्त पूजा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 22 Oct 2017 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर शनिवार रात स्थानीय सहिजना स्थित चित्रगुप्त मन्दिर परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गढ़वा इकाई के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय सहित अन्य ने फीता काटकर किया।

मौके पर संगीत कला महाविद्यालय और चित्रांश समाज के बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुत कर लोगों को झूमने में लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कृति कुमारी और उमेश विश्वकर्मा ने ओम चित्रगुप्त हरे से की। उसके बाद कृति ने उड़ते पवन के संग चलूंगी गीत बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

स्निग्धा ने मईया यशोदा ये तेरा कन्हैया, किशोर कुमार अरे दिवानो मुझे पहचानो, रंजीत ने दिल का आलम मै क्या बताऊं तुझे, सौम्या और विवके ने छठ गीत, रितु ने मुझको मिली ना खबर, निशा ने जब छाए मेरा जादू, प्रीति और दया शंकर ने जो जा ढूंढ़ता फिर, कृति ने मेरे ढोलना, उमेश और कृति ने मधुवन खुश्बू देता है, स्निग्धा और विवेक ने ओ साहिबा, रंजीत और प्रीति ने मै दुनिया भूला दुंगा, केके सिन्हा ने काल के पंजे से माता बचाओ समेत नमन सिन्हा, प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य ने शानदार नृत्य की प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश सिन्हा ने किया। मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि चित्रगुप्त पूजा सिर्फ कायस्थों की ही पूजा नहीं, बल्कि लेखनी को अपना जीवनी बनाने वाले सभी लोगों के लिए यह पूजा है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गढ़वा इकाई के वरिष्ठ सदस्य सुबोध कुमार वर्मा ने कहा कि कायस्थों का गढ़वा जिला में यह ऐतिहासिक मन्दिर है। अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे मौकों पर इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों को अपना हुनर दिखने का भी मौका मिलता है। वहीं अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कायस्थों को लेखनी प्रदान किया है। बच्चों को खुब मेहनत करनी चाहिए। कार्यक्रम को वार्ड पाषर्द सत्यवती देवी, उमेश सहाय सहित अन्य ने भी संबोधित किया। मौके पर जितेन्द्र सिन्हा, सियाराम शरण वर्मा, ब्रजेश सहाय, छोटन सिन्हा, परमेन्द्र सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें