ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वारक्तदान महादान है : डॉ नीतू सिंह

रक्तदान महादान है : डॉ नीतू सिंह

रविवार को लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन और ग्लोरियस के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 11 यूनिट रक्त दान किया गया। रक्तदान करने वालों में रिंकू लाहिरी, अधिवक्ता अशोक कुमार, निशांत...

रक्तदान महादान है : डॉ नीतू सिंह
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 20 Aug 2017 09:19 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन और ग्लोरियस के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 11 यूनिट रक्त दान किया गया। रक्तदान करने वालों में रिंकू लाहिरी, अधिवक्ता अशोक कुमार, निशांत रॉय, अंबर अग्रवाल, मो, राशिद अंसारी, आदित्य प्रिया, सुप्रित केशरी, नौशाद अंसारी, सुनील कुमार पासवान, अभिमन्यु शुक्ला और योगेन्द्र विश्वकर्मा शामिल हैं। मौके पर लायंस क्लब ग्रीन के अध्यक्ष अमित कश्यप ने कहा कि लायंस क्लब ग्रीन शुरू से ही सेवा करता आ रहा है। क्लब की ओर से कई बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। आगे भी 24 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस के अध्यक्ष डॉ नीतू सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। क्लब गरीब और जरूरत मंद के लिए सेवा देने के लिए तैयार है। मौके पर ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव, मो. रेयाज अहमद, डॉ राम विनोद कुमार, हर्ष अग्रवाल, विनिता अग्रवाल, विनय कश्यप, नीरज कुमार, सुजीत कुशवाहा, रिंकू सिंह, राकेश गुप्ता, रामनाथ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें