ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकादुष्कर्म-हत्यारोपी की हत्या में तीन महिला गिरफ्तार

दुष्कर्म-हत्यारोपी की हत्या में तीन महिला गिरफ्तार

रामगढ़ के जालवे गांव में दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 29 जून को हुई थी। दो दिन से लापता 8 वर्षीय बच्ची के साथ...

दुष्कर्म-हत्यारोपी की हत्या में तीन महिला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 07 Jul 2017 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ के जालवे गांव में दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 29 जून को हुई थी। दो दिन से लापता 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी 25 वर्षर्ीय युवक मिथुन हांसदा उर्फ मिथा हांसदा को लोगों ने रस्सी से बांध कर इतानी बेरहमी से पिटाई की थी कि उसकी मौत हो गई थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद खुलासा हुआ कि मिथा हांसदा की हत्या में गांव की कुछ महिलाएं सक्रिय थीं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिलाओं की पहचान कर जालवे गांव की मेरी हेम्ब्रम, सोनामुनी किस्कू एवं सुकुरमुनी किस्कू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गुरुवार को रामगढ़ की पुलिस ने तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया। मामले में रामगढ़ की पुलिस ने 200 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। मामले के उद्भेदन के लिए हंसडीहा सर्किल के इंस्पेक्टर उपेन्द्र सिंह के साथ ही थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल एक सप्ताह से प्रयास कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें