ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाविवि में बनेगा स्टेडियम, बस सेवा शुरू होगी

विवि में बनेगा स्टेडियम, बस सेवा शुरू होगी

राजस्व,भूमि सुधार और खेल मंत्री अमर बाउरी ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में सरकार की ओर से एक स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। वे सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विश्वविद्यालय में...

विवि में बनेगा स्टेडियम, बस सेवा शुरू होगी
Center,DhanbadTue, 23 May 2017 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

राजस्व,भूमि सुधार और खेल मंत्री अमर बाउरी ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में सरकार की ओर से एक स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। वे सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ.मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने की। राजस्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने एसकेएमयू की बारापलासी के वैसा मौजा स्थित जमीन को विश्वविद्यालय को देने पर डीसी से बात किया है। इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगा। इधर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्याण मंत्री डॉ.लुईस मरांडी ने विश्वविद्यालय के दिग्घी कैंपस के लिए बस देने की घोषणा की। कल्याण मंत्रे ने कहा कि बरसात से पहले बस सेवा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विगत् ढाई साल के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने कभी सहयोग मांगा ही नहीं। अब विश्वविद्यालय में विकास का माहौल बना है। इसका परिणाम भी दिखेगा। कार्यक्रम को जरमुंडी के विधायक बादल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अच्छी संध्या में प्राध्यापक और छात्र छात्राओं ने भाग लिया। बाद में कुलपति ने अपने कक्ष में मंत्रियों और विधायक को विश्वविद्यालय का मास्टर प्लान भी दिखाया और विश्वविद्यालय के विकास में सहयोग मांगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें