ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाबेटों की उपेक्षा से आहत मां ने थाना में लगाई गुहार

बेटों की उपेक्षा से आहत मां ने थाना में लगाई गुहार

बेटों की उपेक्षा से आहत वृद्ध महिला मालती देवी ने नगर थाना में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वृद्धा जरमुंडी की रहने वाली है। वह रिटायर शिक्षिका हैं। उनके दो पुत्र...

बेटों की उपेक्षा से आहत मां ने थाना में लगाई गुहार
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 24 Jun 2017 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

बेटों की उपेक्षा से आहत वृद्ध महिला मालती देवी ने नगर थाना में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वृद्धा जरमुंडी की रहने वाली है। वह रिटायर शिक्षिका हैं। उनके दो पुत्र हैं। एक पारा शिक्षक व दूसरा डॉक्टर है। दोनों बेटे बुजुर्ग मां और पिता को छोड़कर अलग रहते हैं। छोटे बेटे ने उसके सारे रुपए ले लिए है। इसके बाद भी दोनों उनकी देखभाल नहीं करते। महिला के पति शरीर से लाचार हो चुके हैं। महिला ने उसकी दो बेटियां होती तो बहुत अच्छा होता। बेटी दोनों को प्रताड़ित नहीं करती। उसने कहा कि भगवान ने मुझे बेटी नहीं दिए, अन्यथा ऐसी हालत नहीं होती। वृद्ध मां ने कहा कि वह अपनी सारी संपत्ति बेटों के नाम कर देगी, पर वे उनकी सेवा करें। दोनों बेटे अपने-अपने परिवार को लेकर अलग मकान बनाकर रह रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें