ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाशर्मिला देवी बनीं हिन्दू क्रांति सेना की जिलाध्यक्ष

शर्मिला देवी बनीं हिन्दू क्रांति सेना की जिलाध्यक्ष

शर्मिला देवी को हिन्दू क्रांति सेना का दुमका जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। झारखंड प्रदेश हिन्दू क्रांति सेना की प्रदेश अध्यक्ष अजंता सिंह ने शर्मिला देवी को नियुक्ति पत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा...

शर्मिला देवी बनीं हिन्दू क्रांति सेना की जिलाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 26 Jun 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

शर्मिला देवी को हिन्दू क्रांति सेना का दुमका जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। झारखंड प्रदेश हिन्दू क्रांति सेना की प्रदेश अध्यक्ष अजंता सिंह ने शर्मिला देवी को नियुक्ति पत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि शर्मिला देवी को उनके संघर्षपूर्र्ण योगदान और हिन्दू क्रांति सेना संगठन के प्रति निष्ठा की भावना के आधार पर दुमका के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है। इधर, जूली सिन्हा को संगठन के महिला मोर्चर का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। उन्हें संताल परगना प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शर्मिला देवी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसका निर्वहन पूरे समर्पण भाव से करूंगी। दुमका जिला में शीघ्र ही हिन्दू क्रांति सेना का संगठन विस्तार किया जाएगा। बता दें कि हिन्दू क्रांति सेना की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शर्मिला देवी भाजपा नेता प्रकाश चंद्र गन्धर्व की पत्नी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें