ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकासमुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चला स्वच्छता अभियान

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चला स्वच्छता अभियान

भारतीय जनता युवा मोर्चा बासुकीनाथ मंडल की ओर से रविवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान जिला अध्यक्ष अमित रक्षित के निर्देश पर चलाया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष...

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चला स्वच्छता अभियान
Center,DumkaMon, 05 Jun 2017 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा बासुकीनाथ मंडल की ओर से रविवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान जिला अध्यक्ष अमित रक्षित के निर्देश पर चलाया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आकाश राव ने किया। युवा मोर्चा के कार्यकताओं और नगर मंडल और ग्रामीण मंडल के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष केशव कुमार थे। साथ में मुख्य रूप से जिला 20 सूत्री सदस्य महेश गण, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बिजय प्रासंद, नगर अध्यक्ष स्वरुप सिन्हा, कपिलदेव मंडल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जरमुंडी मंडल अध्यक्ष मनोज मंडल, सहारा अध्यक्ष अक्षय यादव, बासुकीनाथ उपाध्यक्ष कृष्णा राज, रोहित देय, ब्रजकिशोर झा, नगर महामंत्री कुणाल सिंह, भूषण कापरी, नितेश, लालू यादव, जीतेन्द्र यादव व ग्रामीण और नगर के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें