ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकादीपावली पर सिदो-कान्हू स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता

दीपावली पर सिदो-कान्हू स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता

दीपावली त्योहार पर बुधवार को सिदो-कान्हू हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली के रुप में अधिवक्ता किरण तिवारी, लायंस क्लब के...

दीपावली पर सिदो-कान्हू स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाWed, 18 Oct 2017 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली त्योहार पर बुधवार को सिदो-कान्हू हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली के रुप में अधिवक्ता किरण तिवारी, लायंस क्लब के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,लायन रमण वर्मा तथा लायन राकेश सिंघानिया उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों को चार गु्रप में बांटा गया था। यह प्रतियोगिता मुख्य संचालिका मधुमिता दे के दिशा-निर्देश पर किया गया। ग्रुप ए की संचालिका जीनत खानम के दिशा-निर्देश में फेस्टास्टिक ग्रुप को प्रथम शांति ग्रुप को द्वितीय तथा सिमोना गु्रप को तृतीय पुरस्कार दिया गया। मौके पर कई प्रतियोगिता आयोजित किए गए। मौके पर सचिव प्रदीप्त मुखर्जी,निदेशिका सुनीता मुखर्जी, प्राचार्य नरेश ठाकुर,उपप्राचार्य राजेश झा सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें