ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकामां ने ही जुड़वा बच्चों की हत्या की थी, गिरफ्तार

मां ने ही जुड़वा बच्चों की हत्या की थी, गिरफ्तार

शिकारीपाड़ा में 7 माह के जुड़वां बच्चों रिपू और ऋषि को घर के कुआं में फेंक कर हत्या करने की मामले में अहम खुलासा हुआ है। एसपी मयूर ने बताया है कि मां ने ही दोनों बच्चों की हत्या की है। जुड़वां बच्चों...

मां ने ही जुड़वा बच्चों की हत्या की थी, गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 20 Aug 2017 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

शिकारीपाड़ा में 7 माह के जुड़वां बच्चों रिपू और ऋषि को घर के कुआं में फेंक कर हत्या करने की मामले में अहम खुलासा हुआ है। एसपी मयूर ने बताया है कि मां ने ही दोनों बच्चों की हत्या की है। जुड़वां बच्चों की मां समाप्ति साहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को यह घटना हुई थी जिसमें चोटी कटवा गिरोह पर हत्या का आरोप लगा था। समाप्ति साहा ने अपनी चोटी कटने की बात कही थी। एसपी ने बताया कि चोटीकटवा की आड़ में इस आपराधिक वारदात को बच्चों की मां ने ही अंजाम दिया। उसके कमरे में ही एक थैले में छिपा कर रखा उसका बाल बरामद हो गया है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एसपी ने बताया कि महिला अपने जुड़वा बच्चों को अशुभ मानती थी। प्रेग्नेंसी के समय भी बच्चों को मारने की कोशिश की गई थी। पर वह सफल नहीं हुई थी। उसका पति प्रणेश साहा घटना के समय घर पर नहीं था। वह मुसाबनी(जमशेदपुर) में सरकारी टीचर है। एसपी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। समाप्ति साहा पश्चिम बंगाल सिउरी खैरासोल की रहने वाली है। अनुसंधान में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अजय केसरी,एसआइ नेस्तोर केरकेटटा,महिला थाना दुमका की प्रभारी पूनम टोप्पो को लगाया गया था। बच्चों को कुआं में फेंका था : शुक्रवार की दोपहर बारह बजे परिवार के सदस्यों के साथ खाकर वापस अपने कमरे मे दोनों बच्चे को लेकर सोने आ गई। घर के अन्य सदस्य अपने-अपने काम निपटाने मे लगे थे कि अचानक दोनो सो रहे बच्चे में से पहले एक को उठा कर कुंआ में फेंका व कुछ देर बाद दूसरे बच्चे को भी कुंआ में फेक दी। बच्चे को फेंकने के बाद उसके मन मे अजीब सा होने लगा तो उसने अपने कमरे से कैंची निकाल कर अपने बाल काट कर बाल को थैली मे छिपाकर कर रख दिया। घर में दवा खा कर बेहोश हो गई। ‘मैंने जघन्य पाप किया है कहकर फूट-फूट कर रो पड़ी मां समाप्ति साहा: पुलिस को अपना बयान देने के दौरान समाप्ति साहा ने कहा कि उसे अपने किए का पछतावा हो रहा है। उसने जघन्य पाप किया है। अब उसका सात साल का बड़ा बेटा भी उसे मां नहीं पुकारेगा, कह कर रोने लगी। अपने स्वीकारोक्ति बयान में बच्चों की मां समाप्ति साहा ने पुलिस को बताया कि जुड़वा बच्चे का पालन करने मे खुद काफी परेशान महसूस कर रही थी। दोनों बच्चे को संभालने मे कठिनाई होती थी। कई बार मन में बच्चों को मारने का खयाल आया था। दोनों बच्चे को एक साथ नहाने, स्तनपान कराने, सुलाने आदि कार्यों में परेशानी होती थी। उसके पति प्रणय साहा जमशेदपुर जिला मे प्राथमिक विधालय में शिक्षक हैं। पति महीने व सप्ताह में आता था। उसे बच्चे का पालन के लिए नौकर रखने की बात कही गई थी। ससुराल में किसी तरह की कमी नहीं होती थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें