ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादनेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में आगे आएं महिलाएं

नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में आगे आएं महिलाएं

आईआईटी आईएसएम में आयोजित नेत्र रोग विशेषज्ञों का 31वां जोनल सम्मेलन ईस्टर्न इंडिया जोनल ऑप्थालमोलोजिकल कांग्रेस (आईजॉक 2017) रविवार को पेपर प्रेजेंटेशन के साथ संपन्न हुई। अंतिम दिन नेत्र रोग से जुड़े...

नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में आगे आएं महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 08 Oct 2017 07:59 PM
ऐप पर पढ़ें

आईआईटी आईएसएम में आयोजित नेत्र रोग विशेषज्ञों का 31वां जोनल सम्मेलन ईस्टर्न इंडिया जोनल ऑप्थालमोलोजिकल कांग्रेस (आईजॉक 2017) रविवार को पेपर प्रेजेंटेशन के साथ संपन्न हुई। अंतिम दिन नेत्र रोग से जुड़े 17 विषयों पर लगभग 8 राज्यों के आए 125 नेत्र रोग विशेज्ञों ने अलग अलग विषयों पर अपना वक्तव्य दिया। 26 डॉक्टरों ने पेपर प्रेजेंटेशन किया। इसमें 7 पीजी पेपर प्रेजेंटेशन किया गया।

तीसरे दिन के कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 8.30 बजे डॉ एससी दास वीडियो अवार्ड सेशन से हुई। इसमें सात डॉक्टरों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया। वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से डॉक्टरों को नेत्र सर्जरी के दौरान आने वाले कंप्लीकेशन और उसके निराकरण की जानकारी दी। दूसरे सेशन में वुमन इन ऑप्थलमोलॉजी विषय पर चर्चा हुई। इस चर्चा में शामिल महिला नेत्र रोग विशेषज्ञों ने अपने वक्तव्य दिए। कहा, महिलाओं के लिए स्त्री एवं प्रसव रोग को सबसे बेहतर माना जाता था। ये धरना बदल रही है। नेत्र रोग में विशेषज्ञता के लिए महिला चिकित्सक आगे आ रही हैं। बावजूद संख्या कम है। नोत्र रोग का दायरा काफी बड़ा हो गया है। इसमें महिलाओं के लिए काफी बेहतर अवसर हैं। इसलिए महिलाओं को इस क्षेत्र में विशेषज्ञता लेनी चाहिए।

पूरे दिन नेत्र रोग से जुड़े अलग अलग विषयों पर चर्चा होती रही। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए डॉक्टर अपना अनुभव शेयर करते रहे। कई सवाल भी पूछे गए, जिसका विशेषज्ञ जवाब दे रहे थे। कार्यक्रम के अंत में पेपर प्रेजेंटेशन करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में डॉ बीएन गुप्ता, डॉ पीके चटर्जी, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ आशुतोष, डॉ रीचा गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोलकाता में होगा अगला कांग्रेस

2018 में ईस्टर्न इंडिया जोनल ऑप्थलमोलोजिकल कांग्रेस का आयोजन कोलकाता में किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में ईस्टर्न इंडिया जोनल ऑप्थलमोलोजिकल कांग्रेस की बैठक की गयी। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें