ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादचेतावनी: 48 घंटे में हो सकती है बारिश

चेतावनी: 48 घंटे में हो सकती है बारिश

जिले में 48 घंटे में बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलो में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग केंद्र रांची की माने तो उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अपर...

चेतावनी: 48 घंटे में हो सकती है बारिश
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 25 Jun 2017 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में 48 घंटे में बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलो में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग केंद्र रांची की माने तो उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अपर एयर सर्कुलेशन बना हुआ है, जो 48 घंटो में कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने के साथ-साथ झारखण्ड की ओर बढ़ सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य के अधिकांश स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है तथा एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 34 डिग्री रहा तापमान शनिवार को मौसम साफ रहा। तिखी धूप ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन भर लोग धूप से बचते नजर आए। दोपहर में उमस ने लोगों को परेशान किया। रात में हल्के बादल छाए रहे। आज भी बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने धनबाद समेत राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम बदलता पर लोगों को कड़ी धूप से राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें