ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादVIDEO: प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर गिरिडीह के बेंगाबाद में हिंसा भड़की

VIDEO: प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर गिरिडीह के बेंगाबाद में हिंसा भड़की

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी दिए जाने पर शनिवार की सुबह ताराटांड़ पंचायत के नईटांड़ गांव में हिंसा भड़क गयी। आक्रोशित लोगों ने तीन घरों और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। जमकर उत्पात मचाते हुए पहले...

VIDEO: प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर गिरिडीह के बेंगाबाद में हिंसा भड़की
प्रतिनिधि,बेंगाबाद गिरिडीहSat, 02 Sep 2017 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी दिए जाने पर शनिवार की सुबह ताराटांड़ पंचायत के नईटांड़ गांव में हिंसा भड़क गयी। आक्रोशित लोगों ने तीन घरों और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। जमकर उत्पात मचाते हुए पहले आरोपियों के घरों मे तोड़फोड़ की, फिर घरेलू सामान को इधर-उधर फेंक दिया। लूटपाट के बाद घरों में आग लगा दी गई।

घटनाक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई। देखते ही देखते चारों ओर यह बात आग की तरह फैल गयी और हजारों की तादाद में लोग सड़क पर उतर आए। हिंसा भड़कने से पूर्व ही आरोपी लोग अपने घरों को छोड़ कर फरार हो गए थे। सूचना पाकर डीसी उमाशंकर सिंह, एसपी अखिलेश बी वारियार, एसडीओ नमिता कुमारी, प्रमुख रामप्रसाद यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस के लाठीचार्ज करने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव किया। इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कुछ ही दूरी पर दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल बेंगाबाद में भर्ती कराया गया है।

माहौल को शांत करने के लिए पुलिस लगातार अपील कर रही थी। मामला और अधिक उग्र रूप न ले, इसलिए डीसी-एसपी खुद मोर्चा संभाले हुए थे। बवाल के बाद नईटांड़ गांव पुलिस छावनी में बदल गया। भीड़ को हटाने के बाद दमकल ने घरों में लगी आग बुझाई।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी: डीसी
डीसी उमाशंकर सिंह ने कहा कि यह माहौल खराब करने वाली हरकत है। 24 घंटे के अंदर दोषी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून के साथ खिलवाड़ करनेवाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन को अपना काम करने दें और सभी पक्षों के लोग शांति बनाए रखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें