ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादविकास सिंह हमलाकांड में नहीं हो सकी गवाही

विकास सिंह हमलाकांड में नहीं हो सकी गवाही

कोर्ट परिसर के अंदर अंबिकापुरम के विकास सिंह पर हुए हमला मामले में शुक्रवार को जैनेन्द्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह की गवाही नहीं हो सकी। कुछ तकनीकी कारणों से पिंटू का प्रोडक्शन नहीं हुआ। कोर्ट ने पिंटू की...

विकास सिंह हमलाकांड में नहीं हो सकी गवाही
Center,DhanbadSat, 27 May 2017 02:26 AM
ऐप पर पढ़ें

कोर्ट परिसर के अंदर अंबिकापुरम के विकास सिंह पर हुए हमला मामले में शुक्रवार को जैनेन्द्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह की गवाही नहीं हो सकी। कुछ तकनीकी कारणों से पिंटू का प्रोडक्शन नहीं हुआ। कोर्ट ने पिंटू की गवाही के लिए 30 मई की तिथि मुकर्रर की है। विकास सिंह पर कोर्ट परिसर में हमला हुआ था। विकास सिंह ने धनबाद थाना में डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह उनके भाई मुकेश सिंह सहित अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। मामले में फिलहाल अभियोजन द्वारा साक्ष्य पेश किया जा रहा है। कोर्ट कर्मी सहित अन्य की गवाही हो चुकी है। अभियोजन का दावा है कि पिंटू सिंह कांड के प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं। बताते चलें कि पिंटू सिंह फिलहाल नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें