ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादआरएसपी कॉलेज बचाने के लिए तीन किमी की मानव शृंखला

आरएसपी कॉलेज बचाने के लिए तीन किमी की मानव शृंखला

झरिया के आरएसपी कॉलेज को बचाने के लिए गुरुवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे। इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे। झारखंड विकास मोर्चा के आह्वान पर झरिया के लोगों ने तीन किलोमीटर की मानव शृंखला बनाई। लोगों...

आरएसपी कॉलेज बचाने के लिए तीन किमी की मानव शृंखला
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 14 Sep 2017 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

झरिया के आरएसपी कॉलेज को बचाने के लिए गुरुवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे। इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे। झारखंड विकास मोर्चा के आह्वान पर झरिया के लोगों ने तीन किलोमीटर की मानव शृंखला बनाई। लोगों की कतार आरएसपी कॉलेज से झरिया बाजार होते हुए इंदिरा चौक थी। सभी एक स्वर में कॉलेज और झरिया को बचाने की मांग कर रहे थे। झरिया के आरएसपी कॉलेज को आग और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का हवाला देकर कुछ दिन पहले बंद कर दिया गया है। कॉलेज को बेलगड़िया शिफ्ट कर दिया गया है। इससे झरिया के लोग आहत हैं। उन्हें झरिया के भी उजड़ने का डर सता रहा है। सरकार के निर्णय का लोग विरोध कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें