ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपीएमसीएच में गुम हुआ बच्चा दो घंटे बाद मां से मिला

पीएमसीएच में गुम हुआ बच्चा दो घंटे बाद मां से मिला

पीएमसीएच के ओपीडी में मंगलवार को एक बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया। वो ओपीडी में रोते हुए इधर उधर भटक रहा था। उसपर सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ी। सुरक्षा कर्मियों ने उसे अपने पास बैठा लिया। पूछताछ की।...

पीएमसीएच में गुम हुआ बच्चा दो घंटे बाद मां से मिला
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 22 Aug 2017 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

पीएमसीएच के ओपीडी में मंगलवार को एक बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया। वो ओपीडी में रोते हुए इधर उधर भटक रहा था। उसपर सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ी। सुरक्षा कर्मियों ने उसे अपने पास बैठा लिया। पूछताछ की। बच्चा कुछ भी बताने की स्थिति नहीं था। लगभग दो घंटे के बाद एक महिला बच्चे को खेजते हुए आयी। महिला ने बताया कि वो गिरिडीह से पीएमसीएच में इलाज कराने आयी थी। ओपीडी की भीड़ में बच्चा गुम हो गया है। महिला को बच्चे के पास ले जाया गया। बच्चा महिला को देखते ही उससे लिपट गया। सुरक्षा कर्मियों ने महिला से लिखित लेकर बच्चा उसे सौंप दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें